आध्यात्म: थाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री पहुंची ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन में किया वेदमंत्रों के साथ शिवाभिषेक

आध्यात्म: थाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री पहुंची ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन में किया वेदमंत्रों के साथ शिवाभिषेक
Spread the love

 

ऋषिकेश। थाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री कंजना जांडी ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी के सान्निध्य में उन्होंने गंगा आरती, हवन, सत्संग, योग और अन्य आध्यात्मिक गतिविधियों में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि तेजी से बढ़ते आधुनिकीकरण ने वैश्वीकरण के साथ मिलकर युवाओं की जीवनशैली में व्यापक बदलाव किया है, ऐसे में नई पीढ़ी के युवाओं को अपने मूल, मूल्य और संस्कारों से जोड़े रखना अत्यंत आवश्यक है और भारतीय संस्कृति में उन्नत जीवन के मूल्य समाहित हैं।
थाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री कंजना जांडी ने कहा कि परमार्थ निकेतन की गंगा आरती का आकर्षण मुझे भारत लेकर आया है। परमार्थ निकेतन के दिव्य सौन्दर्य में तल्लीन होकर यहां पर हमने विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों में सहभाग किया। शिव की भूमि पर आकर शिवाभिषेक करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वे परमार्थ निकेतन की गतिविधियों से हमेशा से जुड़ी रहीं लेकिन यहां आकर अत्यंत शान्ति और अपनत्व का अनुभव किया।
कंजना जांडी ने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर वेदमंत्रों के साथ शिवाभिषेक व गंगा का अभिषेक किया।

Parvatanchal