आयोजन: मानव सेवा के रूप में मनाया माता श्री मंगला जी का पावन जन्मोत्सव

आयोजन: मानव सेवा के रूप में मनाया माता श्री मंगला जी का पावन जन्मोत्सव
Spread the love

 

शिव मंदिर रिठाली में श्री हंस शीतल प्याऊ का लोकार्पण, श्रद्धालु-भक्तों को बांटे गए फल

श्री हंसलोक आश्रम दिल्ली में हुआ भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन

सम्भल। महान आध्यात्मिक विभूति तथा द हंस फाउंडेशन की प्रेरणास्रोत माता श्री मंगला जी का पावन जन्मोत्सव देश -विदेश में बड़ी ही श्रद्धा, प्रेम, भक्तिभाव और मानव सेवा के रूप में मनाया गया। इस मौके पर श्री शिव मंदिर‌ रिठाली, सम्भल में परमपूज्य श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी द्वारा सप्रेम भेंट की गई श्री हंस शीतल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। पंडित राजवीर शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा कराई, उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर सुधीर त्यागी न्यावली, ए.के. रिसोर्ट के संचालक श्री अमित त्यागी, बसपा जिला अध्यक्ष श्री संसार सिंह, रिठाली के पूर्व प्रधान अजय कुमार, पत्रकार तथा श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी के वरिष्ठ सेवक भागेश कुमार त्यागी ने फीता काटकर श्री हंस शीतल प्याऊ का लोकार्पण किया।

मुख्य अतिथि कुंवर सुधीर त्यागी तथा बसपा जिला अध्यक्ष श्री संसारसिंह सहित सभी अतिथियों ने श्री भोले जी महाराज और माताश्री मंगला जी द्वारा देश भर किये जा रहे अध्यात्म ज्ञान प्रचार तथा मानव सेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की।

लोकार्पण समारोह में श्री संजीव त्यागी, चौ.नरेंद्रसिंह, डा. सुरेश सैनी, श्री निवाससिंह, अरविंद कुमार, अक्स, एवं नक्स त्यागी, नरेश कुमार, शर्मेंद्र त्यागी, मयंक सागर, आवेश कुमार, विकास त्यागी, दुश्यंत त्यागी,कु. शिप्रा त्यागी एवं कु. संजना सहित अनेक श्रद्धालु-भक्त शामिल हुए। इससे पूर्व सैकड़ों श्रद्धालु-भक्तो को फल बांटे। श्री हंसलोक आश्रम दिल्ली में भव्य भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों तथा शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों ने माता श्री मंगला जी को उत्तम स्वास्थय, यशस्वी और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

Parvatanchal