दुखद: खाई में गिरी आल्टो कार, युवक-युवती की दर्दनाक मौत

दुखद: खाई में गिरी आल्टो कार, युवक-युवती की दर्दनाक मौत
Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड में मंगलवार को चंपावत  से शुरू हुए वाहन हादसों का सिलसिला ऋषिकेश तक  आ पहुंचा। यहां  भी मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई।  मुनि की रेती क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में एक युवक और एक युवती के  घायल होने की सूचना है। सभी लोग पावकी देवी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, शिवपुरी से  चार लोग कार द्वारा ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। कार जब ब्रह्मपुरी के पास पहुंची तो अचानक चालक ने कार  पर  से  अपना  नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर थाना मुनिकीरेती पुलिस  मौके पर पहुंची और  तुरंत  बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने घायलों को   खाई से निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मंगलवार को सुबह लगभग 11:30 बजे एक ऑल्टो कार (UA07Y0229) शिवपुरी से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी। कार में एक युवती वह तीन पुरुष सवार थे। ब्रह्मपुरी के करीब  अचानक  कार अनियंत्रित होकर रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इससे कार सवार  दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान  रीना पंवार (22 वर्ष), निवासी- ग्राम चमेली, पावकी देवी, थाना- मुनिकीरेती  (टिहरी गढ़वाल) व विकास भट्ट (30 वर्ष), निवासी- पावकी देवी, थाना- मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई जबकि  घायलों में रामदयाल पुत्र बुद्धि दास (56 वर्ष), निवासी ग्राम- चमोल, नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) तथा संजीव सिंह सजवाण (40 वर्ष) , पुत्र रणवीर सिंह सजवाण, निवासी पावकी देवी (टिहरी गढ़वाल) शामिल हैं। हादसे  की खबर सुनकर  मृतकों के परिजनों समेत  पूरे क्षेत्र में मातम की लहर दौड़ गई।

Parvatanchal