संकट: पेट्रोल के लिए खरीददारों में मारामारी, कई फ्यूल स्टेशनों में हो रही सीमित आपूर्ति

संकट: पेट्रोल के लिए खरीददारों में मारामारी, कई फ्यूल स्टेशनों में हो रही सीमित आपूर्ति
Spread the love

 

पौड़ी। क्षेत्र में पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने के चलते ईंधन वितरण के संबंध में प्रशासन और पंप संचालकों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। स्थानीय पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें देखी जा रही हैं जिसके बाद अब तेल के वितरण के लिए एक सीमा तय (राशनिंग) कर दी गई है। देवप्रयाग यूनिट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न केंद्रों पर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों के लिए अलग-अलग बजट सीमा निर्धारित की गई है ताकि सभी को जरूरत भर का ईंधन मिल सके। वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो थाना देवप्रयाग के अंतर्गत गोपाल फ्यूल प्वाइंट पर दोपहिया वाहनों को केवल 100 से 200 रुपये और चौपहिया वाहनों को 500 से 1000 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं नायरा पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये और चौपहिया के लिए 1500 से 2000 रुपये तक की सीमा तय की गई है। एचपी पेट्रोल पंप और हिंडोलाखाल स्थित करास पेट्रोल पंप पर भी दोपहिया वाहनों को अधिकतम 300 रुपये का पेट्रोल मिल पा रहा है जबकि चौपहिया के लिए यह सीमा 1000 से 1500 रुपये के बीच रखी गई है। केवल जोगड़ी गांव स्थित ऋषभ फिलिंग स्टेशन में मांग के अनुसार सामान्य आपूर्ति जारी है। हालांकि, पेट्रोल की इस किल्लत के बीच डीजल को लेकर फिलहाल कोई संकट नहीं है। क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Parvatanchal