दहशत: जंगली जानवरों के ख़ौफ़ में डूबा है पहाड़; अब गढ़वाल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में दिनदहाड़े गुलदार ने एक 65 साल की महिला को मार डाला। हमले के बाद समूचे इलाके में गगुलदार की दहशत बनी हुई है। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई है। पोखड़ा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख संजय गुसांई ने मौके से बताया कि गुरुवार की दोपहर को बगड़ीगाड़ निवासी 65 साल की रानी देवी खेतों में घास लेने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। दोपहर का खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने महिला की खोजबीन की तो उन्हें उनका क्षत-विक्ष्प्त शव मिला। दिनदहाड़े हुए इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई है।
मंत्री सतपाल महाराज ने जताई संवेदना
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानीदेवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर आदमखोर बाघ को मरवाने की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर डीएफओ से आदमखोर बाघ को मरवाने की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।

