दुखद: संदिग्ध हालात में छत से गिरी युवती, मौके पर हुई मौत

दुखद: संदिग्ध हालात में छत से गिरी युवती, मौके पर हुई मौत
Spread the love

 

गिरने से पहले कमरे के बाहर फोन पर कर रही थी बात

 रुद्रपुर। एक युवती की मकान की छत से गिर जाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अभय सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक,संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गयी। युवती धारचूला के खेतगांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि युवती अपनी मौसेरी बहन व एक दोस्त के साथ किराए पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ अभय सिंह ने बताया कि युवती घटना से पहले कमरे के बाहर बरामदे में किसी परिचित से मोबाइल से बात कर रही थी। जिसके बाद ये घटना हुई थी। युवती ने आत्महत्या की या हादसे का शिकार हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

Parvatanchal