आयोजन: टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के तृतीय कोर्स का शुभारंभ

आयोजन: टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के तृतीय कोर्स का शुभारंभ
Spread the love

 

नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल स्थित टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के तृतीय कोर्स का शुभारंभ हुआ। देशभर से पहुंचे 26 प्रतिभागी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पांच लड़कियां और 21 लड़के शामिल हैं।
संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, बीएसएम, एमआईडी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों से जुड़े प्रशिक्षण में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए
कोर्स के दौरान बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस, तीन स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 9 अक्टूबर 2026 को होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को स्कीइंग एवं पर्वतारोहण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कोर्स के मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़ हैं, जबकि अरविंद रतूड़ी, खलील अहमद, शब्बीर अहमद और भट्ट सहित अन्य प्रशिक्षक प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रतिभागियों में खुशी, नूधरथ, बरखा, राहुल, विक्रम, कृष्णा, यस, देवांश, मोहित, सलीम, अबरार, मलकित, अमिकेकेश, अंकित शर्मा, पंकज भारद्वाज और प्रशांत समेत अन्य प्रतिभागी शामिल हैं।
टिहरी झील में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को साहसिक खेलों के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ पर्वतीय एवं जल आधारित साहसिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि को भी बढ़ावा देगा।

Parvatanchal