शर्मनाक: यूनिवर्सिटी चांसलर ने डिग्रियां बेचकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, ईडी ने की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त

शर्मनाक: यूनिवर्सिटी चांसलर ने डिग्रियां बेचकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, ईडी ने की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त
Spread the love

शिलांग। प्रवर्तन निदेशालय ने पैसे लेकर फर्जी डिग्रियां और प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी ने शिलांग स्थित सीएमजे (ष्टरूछ्व) यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति (चांसलर) चंद्रमोहन झा और उनके परिवार के सदस्यों की करीब 20.28 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर ली है।
ईडी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन संपत्तियों में नई दिल्ली स्थित 19.28 करोड़ रुपये की चार अचल संपत्तियां और बैंक बैलेंस के रूप में 1 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम , 2002 के कड़े प्रावधानों के तहत की गई है।
ईडी ने यह जांच मेघालय सीआईडी द्वारा सीएमजे विश्वविद्यालय के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। यह शिकायत तत्कालीन राज्यपाल आर.एस. मूशाहरी के निर्देश पर एक आईएएस अधिकारी एम.एस. राव द्वारा दर्ज कराई गई थी। सीआईडी की जांच में विश्वविद्यालय से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ, जिसमें पैसों के बदले डिग्रियां बेचना भी शामिल था। ईडी के अनुसार, इस गोरखधंधे के जरिए विश्वविद्यालय के हितधारकों ने अनुमानित रूप से 83 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की थी।
ईडी ने बताया कि कुर्क की गईं चार अचल संपत्तियां (बंगले) 2013 और 2022 के बीच खरीदी गई थीं। वहीं, 1 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को छिपाने के इरादे से 16 दिसंबर, 2024 को धोखाधड़ी से परिवार के एक सदस्य के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया था। ईडी ने 3 जुलाई को इन संपत्तियों को कुर्क करने का एक अनंतिम आदेश जारी किया था। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal