चुनाव: पाबौ में नवीन सिंह नेगी और खिर्सू में कंचन रावत बनीं छात्र परिषद अध्यक्ष

चुनाव: पाबौ में नवीन सिंह नेगी और खिर्सू में कंचन रावत बनीं छात्र परिषद अध्यक्ष
Spread the love

पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय पाबौ और राजकीय महाविद्यालय खिर्सू में मंगलवार को छात्र परिषद का गठन सर्वसम्मति से किया गया। दोनों महाविद्यालयों में विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
राजकीय महाविद्यालय पाबौ के प्राचार्य प्रो. सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि छात्र परिषद के अध्यक्ष पद पर नवीन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष पद पर तनुजा, सचिव पद पर आकृति, सह सचिव पद पर वशिंका और कोषाध्यक्ष पद पर कनिष्का को सर्वसम्मति से चुना गया। चयन के बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
वहीं, राजकीय महाविद्यालय खिर्सू में भी छात्र परिषद का गठन सर्वसम्मति से हुआ। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कंचन रावत को अध्यक्ष, आकाश रावत को उपाध्यक्ष, अंकिता रावत को सचिव, राधिका को सह सचिव और साक्षी पंत को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर महाविद्यालय और छात्रहित में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Parvatanchal