आक्रोश: पहलगाम नरंसहार की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

आक्रोश: पहलगाम नरंसहार की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
Spread the love

देहरादून। पहलगाम में हुए नरसंहार से अधिवक्ताओं कडे शब्दों मेें निन्दा करते हुए इसके खिलाफ जुलूस निकालकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बुधवार को यहां अधिवक्ता बार भवन में एकत्रित हुए और गत दिवस हुए आतंकवादियों द्वारा किये गये नरसंहार पर आव्रफोश व्यक्त करते हुए इस घटना की कडे शब्दों में निन्दा की और उसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह कण्डवाल के नेतृत्व में कचहरी परिसर से जूलुस निकाला। कचहरी से अधिवक्ता आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौक पहुंचे जहां से वापस दर्शनलाल चौक होते हुए कचहरी में पहुंचे जहां पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Parvatanchal