कोविड आज: उत्तराखंंड में मंगलवार को 18 संक्रमितों की मौत
देहरादून। कोरोनावायरस की तीसरी लहर के मंद पड़ने की चर्चाओं के बीच उत्तराखंंड में मंगलवार को इस महारोग ने 18 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। संक्रमण के बढ़ते दौर में आज प्रदेश में कोरोना के 1840 नए मरीज सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित 4383 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद घर लौटे हैं। प्रदेश में आज़ के दिन कुल 26814 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 595 मामले सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 229, नैनीताल में 210, पौड़ी गढ़वाल में 58, टिहरी में 42, चमोली में 77, रुद्रप्रयाग में 101, चंपावत में 40, पिथौरागढ़ में 98, उधम सिंह नगर में 93, उत्तरकाशी में 47, अल्मोड़ा में 182 और बागेश्वर में 67 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है।


