प्रतिक्रिया: समाज के सभी वर्गों की अनदेखी की गई है बजट में – सुरेंद्र कुमार
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्रीय बजट ने देश की जनता को निराश किया है। वित्त मंत्री ने उत्तराखंड को पिछले वर्षों की तरह फिर निराश किया है। हालाँकि की केंद्र सरकार चुनाव आचार संहिता का बहाना ले सकती है परंतु आम आदमी को भी इस बजट ने निराश ही किया है। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि केंद्रीय बजट में खेती -किसानी की उपेक्षा के साथ ही किसानों को मिलने वाली कई सब्सिडीज , उनकी आमदनी , महंगाई , युवाओं के रोज़गार , छोटे उद्योग धंधे , छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी की गई है। कांग्रेस नेता कुमार के अनुसार, बजट में आयकर की सीमा भी नहीं बढ़ाई गई है। पूँजीपतियों को छोड़ सभी वर्गों को बजट ने निराश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले बजट का खर्च ही लगभाग आधा किया है तो खर्च करने में भी सरकार सुस्त रही है। सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि मुद्रास्फीति और महंगाई रोकने पर भी सरकार कुछ नहीं कर पाई। राजस्व में बढ़ोत्तरी और GST सहित विभिन्न मदों में आमदनी के बावजूद मनरेगा सहित कई सामाजिक योजनाओं में बजट में कंजूसी की गई है।

