विवाद: ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान झुका रहेगा अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज!

विवाद: ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान झुका रहेगा अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज!
Spread the love

वाशिंगटन। 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अमेरिका में झंडे के झुके होने पर विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर 30 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जिसके तहत राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया गया है। जिमी कार्टर का हाल ही में 100 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।
अमेरिकी ध्वज संहिता के अनुसार, किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद झंडे को 30 दिनों तक आधा झुका रखा जाता है। राष्ट्रपति बाइडेन ने इस नियम का पालन करते हुए आदेश दिया कि 28 जनवरी तक झंडे झुके रहेंगे। हालांकि, ट्रंप ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि 20 जनवरी को जब वे पदभार ग्रहण करेंगे, तब भी झंडे झुके रहेंगे, जो सही नहीं है।
अमेरिकी फ्लैग कोड के मुताबिक, मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर झंडा 30 दिनों तक झुका रहता है। उपराष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, कांग्रेस के सदस्यों और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मृत्यु पर भी झंडे झुकाए जा सकते हैं, लेकिन यह अवधि राष्ट्रपति के लिए निर्धारित समय से कम होती है। इसके अलावा, राष्ट्रीय त्रासदी, स्मृति दिवस या विशेष परिस्थितियों में भी झंडे झुकाए जा सकते हैं।
फ्लैग कोड के तहत झंडा झुकाने का आदेश केवल राष्ट्रपति, राज्य के गवर्नर या कोलंबिया जिले के मेयर दे सकते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने झुके झंडे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी अमेरिकी झुका हुआ झंडा देखना पसंद नहीं करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति बनने के बाद वे इस आदेश को समाप्त कर सकते हैं। ध्वज संहिता के मुताबिक, झंडा झुकाना अनिवार्य नहीं है और इसे राष्ट्रपति की इच्छा के अनुसार बदला जा सकता है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बाइडेन ने जिमी कार्टर के सम्मान में झंडा झुकाने का आदेश दिया, लेकिन यह अवधि ट्रंप के शपथ ग्रहण तक जारी रहेगी। अब देखना यह है कि ट्रंप इस पर क्या फैसला लेते हैं।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुप्त धन मामले (हश मनी केस) में सजा सुनाए जाने की तारीख 10 जनवरी निर्धारित की गई है। यह सुनवाई उनके राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने से मात्र दो सप्ताह पहले होगी। यह मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर की भुगतान राशि छिपाने और व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ा है। डेनियल्स ने ट्रंप के साथ अपने कथित संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी, जिसके बाद ट्रंप ने यह भुगतान किया था। इस गुप्त भुगतान को छिपाने के आरोप में ट्रंप को दोषी ठहराया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें किसी आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है। हालांकि, ट्रंप ने इस मुकदमे को अनुचित बताते हुए जज पर पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुकदमे की प्रक्रिया में धांधली की गई है।

Parvatanchal