दुखद: पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा, वाहन तीन की मौत

दुखद: पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा, वाहन तीन की मौत
Spread the love

श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर शाम चार बजे सेमला व काटल के बीच में मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन यहां से न्यूली की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस एवं राजस्व टीम ने राहत कार्य कर शवों को खाई से निकाला।

कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतकों की पहचान पंकज फोदणी (36) निवासी न्यूली, रमेश लाल (40) निवासी अमरोली, चालक गणेश मिंया (31) निवासी अमरोली के रूप में हुई है। जबकि दुर्घटना में मनोज (29) निवासी अमरोली घायल हुआ है।

 

Parvatanchal