छापा: डीएम साहब पहुंचे शराब खरीदने, ओवररेटिंग का हो गये शिकार येम

छापा: डीएम साहब पहुंचे शराब खरीदने, ओवररेटिंग का हो गये शिकार येम
Spread the love

660 की बोतल 680 रुपये में थमा दी डीएम को  

देहरादून। अपनी गाड़ी खुद ही ड्राइव कर डीएम सविन बंसल ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे और लाइन में लग कर शराब खरीदी। यहां किसी ने भी उनको नहीं पहचाना और सेल्समैन तो डीएम को ही ओवररेट पर शराब की बोतल पकड़ा दी। सेल्स मैन ने मैकडाउल की 660 रूपये की बोतल, 680 रुपए में डीएम को थमा दी। ओवररेट पर शराब देते हुए डीएम ने दुकान में छापा मार दिया और 50000 का जुर्माना लगाया।

डीएम सविन बंसल पद संभालने के बाद से ही एक्शन मोड में हैं। आज शाम के समय वे बिना स्टाफ के खुद ग्राहक बन कर ओल्ड मसूरी रोड राजपुर  मार्केट में शराब की दुकान में पहुंचे और लाइन में लगकर मैक डाउल की बोतल खरीदी।

शराब में ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर आज जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में ओवर रेटिंग पर जिला प्रशासन एक साथ बड़ी छापेमारी की।  ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब पर ओवररेटिंग की शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित अनुज्ञपि पर 50000 का जुर्माना लगाया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की।  सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गई जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा। जिसके लिए डीएम ने उनको सख्त हिदायत भी दी। वहीं उप जिलाधिकारी हरी गिरी ने चुना भट्टा स्थित मदिरा की दुकान  पर छापेमारी की। यहां भी दुकान में ओवर रेटिंग एवं अनियमितता पायी गयी।

यहां एक ग्राहक ने बीयर की बोतल खरीदी गयी, जिसका मूल्य 200 रुपये था, लेकिन उक्त व्यक्ति को बीयर की बोतल 210 रुनये में दी गयी। जिस पर एसडीएम के समक्ष दुकान के मैनेजर ने लिखित में आगे से ऐसा न करने की बात लिखित में दी है।

निरीक्षण के दौरान रेट लिस्ट चस्पा थी लेकिन सही स्थान पर चस्पा नहीं है, जिससे लोगों को रेट स्पष्ट नहीं दिख रहा था।  ठेका खुलने व बंद होने का समय नहीं लिखा है। कर्मचारियों के पास कोई पहचान पत्र/कार्ड नहीं है।  बिलिंग मशीन नहीं है तथा बिल जनरेट नहीं किये जा रहे है। रजिस्टर विधिवत अपडेट नहीं है तथा रजिस्टर में कटिंग व फ्लूड लगाया है। सफाई संतोषजनक नहीं है।

Parvatanchal