दहशत: जंगली और लावारिस जीवों के आतंक में जी रहे हैं ग्रामीण, वन विभाग से लगाई सुरक्षा की गुहार

दहशत: जंगली और लावारिस जीवों के आतंक में जी रहे हैं ग्रामीण, वन विभाग से लगाई सुरक्षा की गुहार
Spread the love

 

हल्द्वानी। कालाढूंगी में जहां दिन में बंदर और लावारिस कुत्तों की फौज से आम लोग परेशान हैं, वहीं रात में हाथियों की चिंघाड़ और गुलदार की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। कालाढूंगी बाजार और शहर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के झुंड और बंदरों का उत्पात लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वहीं रात के समय कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक और दो में रोज गुलदार की दस्तक से भय का माहौल बना हुआ है।

इसी क्षेत्र में गुलदार विगत वर्ष एक मासूम को अपना निवाला बना चुका है। जबकि जंगल से सटे कई क्षेत्रों में गजराज की गरज ने भी लोगों की नींद हराम कर रही है। बुधवार रात्रि कॉर्बेट गांव छोटी हल्द्वानी में हाथियों ने कई ग्रामीणों की फसल रौंद डाला। हाथियों का झुंड रात में लोहे का गेट तोड़कर गांव में घुस गया। हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के द्वारा हल्ला बोल कर बमुश्किल हाथियों को भगाया गया। छोटी हल्द्वानी निवासी सुरेंद्र प्रजापति, किशन प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, होरी लाल के खेतों में घुसकर हाथियों ने धान की फसल को बर्बाद कर डाला। तय्यब अंसारी का गेट तोड़ डाला। सामाजिक कार्यकर्ता रोहित बुढ़लाकोटी ने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों, गुलदार, बंदर और लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

Parvatanchal