खा़स खबर: छह आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में किया गया फेरबदल

खा़स खबर: छह आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में किया गया फेरबदल
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को 6 आईएएस के तबादले हुए हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी के संयुक्त मजिस्ट्रेट को बदला गया है। वहीं वेटिंग पर बैठे तीन आईएसएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देहरादून के तीन पीसीएस अधिकारियों को भी बदला गया है।
अल्मोड़ा की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है। वहीं, पिथौरागढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है। इसके अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया है।  इन तीन के अलावा आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी बनाया गया। वहीं आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया है। आईएएस आशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल बनाया गया है। ये तीनों आईएएस अधिकारी वेटिंग लिस्ट में थे।
उधर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने भी अपने जिले से तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। चकराता उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे योगेश मेहरा को उप जिलाधिकारी डोईवाला बनाकर गया है। वहीं अपर्णा ढौंडियाल को डोईवाला से चकराता उपजिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।
इसके अलावा गौरी प्रभात को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से हटाकर अब कालसी उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन तबादलों के बाद कई और आईएएस व आईपीएस अधिकारी के ट्रांसफर हो सकते हैं, जिसकी लिस्ट जल्द ही जारी होगी।

Parvatanchal