दुखद: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी। सोमवार की दोपहर में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएम स्लाइड गंगनानी के पास एक मोटर साइकिल संख्या GJ18FC-1194 दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100- 150 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरी। सूचना पर पुलिस, SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पता चला कि मोटर साइकिल में दो व्यक्ति सवार थे, दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस व SDRF की टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को गहरी खाई से निकालकर रोड हेड पर लाया गया, जहां से शवों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। खबर भेजे जाने तक पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी।
मृतकों का विवरण-
1- आशीष मिश्रा पुत्र अम्बिका प्रसाद मिश्रा, उम्र 47 वर्ष, निवासी- 22/8 पारसी मोहला इन्दोर, मध्य-प्रदेश।
2- कचाडिया मीत पुत्र अश्विन भाई, उम्र 26 वर्ष, निवासी- सूरत, गुजरात।

