श्रद्धा: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे अयोध्या, राम लल्ला के किए दर्शन

श्रद्धा: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे अयोध्या, राम लल्ला के किए दर्शन
Spread the love

 

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। इस दौरान अयोध्या राम मंदिर की भव्यता देख गदगद नजर आए। भगवान राम के दर्शन को लेकर हरीश रावत पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इसकी जानकारी हरीश रावत लगातार अपने सोशल मीडिया पर दे रहे थे। बता दें कि बीती 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। उस वक्त कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाने का निर्णय लिया था। हरीश रावत ने साफतौर पर कहा था कि वे भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के दिन बीजेपी के निमंत्रण पर कतई नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को हाईजैक करने का आरोप भी लगाया था।
अब जाकर कांग्रेस नेता हरीश रावत अयोध्या पहुंचे और भगवान राम के दर्शन किए। जहां भगवान राम और मंदिर की भव्यता देख हरीश रावत गदगद नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर दर्शन के जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें हरदा भगवान राम के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Parvatanchal