शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार,05 फरवरी 2024

मेषः
आज अपने दायित्व निभाने में सक्षम रहेंगे। अगर कोई पारिवारिक वाद-विवाद चल रहा है तो आपकी सूझबूझ से हल होने की संभावना है। दूसरों पर विश्वास करने की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ आपसी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे। अपने आक्रामक स्वभाव और गुस्से पर काबू रखें। व्यावसायिक परिस्थितियों में काम जैसा चल रहा है, उसी में संतोष करना उचित है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कहीं अटकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता से बचना होगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें। अपनी दिनचर्या और खानपान को सीमित रखना जरूरी है।
वृषः
अपनी पिछली गलतियों को सुधारें। आप अपना वर्तमान बेहतर बनाएं। आप कुछ ऐसी उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे, जिनकी पिछले काफी समय से आपको चाह थी। प्रतिष्ठित लोगों से लाभदायक मुलाकात होगी। किसी खास मित्र या संबंधी के साथ मनमुटाव हो सकता है। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठेंगे। जल्दी ही आप इन समस्याओं पर काबू पा लेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। कारोबार में मेहनत अधिक और लाभ कम की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों के मामले में तनाव हो सकता है। सिर दर्द और नसों में खिंचाव हो सकता है। समय-समय पर आराम भी अवश्य करें।
मिथुनः
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी और आपका मन आराधना, योगाभ्यास में लगेगा। मानसिक सुकून रहेगा। किसी खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत उत्तम है। हर स्थिति में सहजता रखनी होगी। बाहरी लोगों से व्यक्तिगत चर्चा न करें। मनोबल बनाकर रखें। पारिवारिक लोगों की तरफ से सहयोग में कुछ कमी आ सकती है। किसी सदस्य के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपकी ईमानदारी और उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद आएगी। नौकरीपेशा महिलाओं को कोई खास अथॉरिटी मिलेगी। परिवारजनों के बीच आपसी सामंजस्य से घर में सुखद माहौल रहेगा। रोमांस और प्यार के मामले में भी भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लापरवाही में न लें। शीघ्र ही इलाज करना जरूरी है। परंपरागत इलाज को प्राथमिकता पर रखें।
कर्कः
फाइनेंस संबंधी उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में वर्चस्व बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य हल होगा। आज यात्रा करना नुकसान का कारण बनेगा। नकारात्मक लोगों से दूर रहें और आलस से बचें। आपके महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। युवा सफलता हासिल करने के लालच में गलती कर सकते हैं। इस समय व्यवसाय में परिवर्तन करने की जरूरत है। इसमें अपने कर्मचारियों का भी सहयोग लेना होगा। अभी किसी भी व्यावसायिक गतिविधि में ज्यादा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, पेपर वर्क में कोई गलती हो सकती है। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। इस वजह से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित करवाएं। इलाज के प्रति लापरवाही न करें।
सिंहः
कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत हैं, आज उन कार्यों के पूर्ण होने का समय है। आपको अपनी मेहनत अनुरूप शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य आपके पक्ष में है। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग कीजिए। लेनदेन के मामलों में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब न करें। कारोबारी संपर्क बढ़ेंगे और बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि न लें। पति-पत्नी दोनों अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। एक-दूसरे के लिए विश्वास मजबूत बनाए रखें। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति रहेगी। काम के साथ भरपूर आराम भी करें।
कन्याः
आज ग्रह स्थिति आपको कोई सुअवसर प्रदान करने वाली है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी समस्या का समाधान मिलेगा। अगर किसी को पैसा उधार देना पड़े तो सोच-समझकर ही निर्णय लें। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा करें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। आय की स्थिति पूर्ववत ही रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च परेशान करेंगे। व्यवसाय और नौकरी, दोनों क्षेत्रों में राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल टूर पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी द्वारा किए गए प्रयास घर में सुख-शांति बनाकर रखेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट न करें। सकारात्मक विचार और सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। योगा, एक्सरसाइज करने से तनाव कम होगा।
तुलाः
अगर कोई विशेष कार्य रुका हुआ है तो आज उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आध्यात्मिक और रुचि पूर्ण गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। दिनचर्या में बदलाव करने का प्रयास सफल रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह का रिश्ता आ सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में गुस्से और आवेश पर काबू रखें। हालांकि धैर्य और विवेक से आप परिस्थितियों को जल्दी सामान्य कर लेंगे। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन किसी रुके हुए कार्य को गति देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और निश्चित ही सफलता मिलेगी। जनसंपर्क को और अधिक विस्तृत करें। ऑफिस के किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं, लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें।
वृश्चिकः
बाहरी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी परिस्थिति में आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेना होगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें। व्यावसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रहेंगे, जिससे व्यवस्था में सुधार होगा। युवा व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने काम में लापरवाही की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का प्रभाव घर की व्यवस्था पर हो सकता है। परिवार के लिए अपने दायित्व को समझें। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंताओं से बचना होगा। सिर्फ अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें।
धनुः
सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रफुल्लता बनी रहेगी। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवार और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान दें। घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आपका योगदान परिस्थितियों को सकारात्मक कर देगा। कोई पेमेंट फंस सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कुछ विशेष परिवर्तन करने की भी आवश्यकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। ऑफिशियल कार्यों में अपना उचित योगदान दें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें और घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें। बदहजमी और एसिडिटी से परेशान रहेंगे। तनाव और चिंता से बचना होगा।
मकरः
आज कई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। आज बहुत अधिक जिम्मेदारियां भी रहेंगी, बहुत ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अतिरिक्त समय देने की जरूरत है। व्यवसाय में पब्लिक रिलेशन और पार्टियों के साथ संबंध फायदेमंद रहेंगे। इसलिए लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहें। इस समय कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सामंजस्य पूर्ण रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रणय संबंधों में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। काम के साथ-साथ आराम भी करें।
कुंभः
आज आपकी कोई विशेष इच्छा पूरी होने वाली है। आपके व्यक्तित्व की सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान और दायरा बढ़ेगा। बच्चों और परिवार के साथ शॉपिंग करेंगे।
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए इन सबकी तरफ से चौकन्ना रहना बहुत जरूरी है। आज यात्रा स्थगित रखें, क्योंकि कुछ समस्याएं हो सकती हैं। अगर वाहन खरीदने की योजना है तो पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें। कारोबार में व्यवधान आएंगे। बहुत अधिक कामयाबी की चाह में गलत रास्तों का चुनाव न करें। इससे आपका मान-सम्मान घट सकता है। अपने अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लें तो उचित रहेगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। थायराइड और रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के लिए विशेष सावधानी बरतें। रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं।
मीनः
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवार के साथ चल की गलतफहमियों का निवारण होगा। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से शांति और सुख मिलेगा।
ये समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। पुराने मुद्दों को लेकर संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। सावधानी और समझदारी से काम लेने से परिस्थितियां संभल जाएंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में खुश रहें। व्यवसायिक कार्यों को बहुत गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। इस समय आपको बेहतर आर्डर मिल सकते हैं। मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल रही हैं। ऑफिस में आंतरिक व्यवस्था को लेकर कुछ न कुछ हलचल बनी रहेगी। परिवार के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जोखिम जैसे कार्यों में रुचि न लें। चोट लगने की आशंका है। आज दिन बहुत ही सहजता से व्यतीत करेंगे।

