शिकंजा: पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पकड़ी 80 लीटर कच्ची शराब, दो लोग गिरफ्तार महिला आरोपी फ़रार

शिकंजा: पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पकड़ी 80 लीटर कच्ची शराब, दो लोग गिरफ्तार महिला आरोपी फ़रार
Spread the love

 

रुद्रपुर।   पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 80 ली. कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी महिला भागने में कामयाब रही। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस सूर्य नगर तिराहे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान धौराडाम की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस मुड़ने लगा। इस प्रयास में उसकी बाइक गिर गई। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बाइक से 40 ली. कच्ची शराब बरामद की। दूसरी घटना में पुलिस एमपी चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली पुरानी गल्ला मंडी के निकट एक महिला व पुरुष कच्ची शराब बेच रहे हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी महिला फरार हो गयी जबकि पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम विनोद निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा व भागी हुई महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसका नाम काली बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 ली. कच्ची शराब बरामद की। तीसरे मामले में पुलिस ने दरऊ चौक के निकट अग्रसेन पार्क के पीछे कच्ची शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम संजय गुप्ता निवासी दरऊ रोड किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 ली. कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Parvatanchal