दुखद: अज्ञात वाहन की टक्कर से मारा गया तेंदुए का शावक

दुखद: अज्ञात वाहन की टक्कर से मारा गया तेंदुए का शावक
Spread the love

 

मसूरी। शहर के किंगरेग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए के शावक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद  मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
सुबह किंगरेग के समीप लोगों ने तेंदुए के शावक का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावक को कब्जे में ले लिया। टीम ने शावक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मालसी डियर पार्क भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal