प्रोत्साहन: पीजी कॉलेज नई टिहरी की प्राचार्य प्रो.पुष्पा नेगी को किया गया सम्मानित

प्रोत्साहन: पीजी कॉलेज नई टिहरी की प्राचार्य प्रो.पुष्पा नेगी को किया गया सम्मानित
Spread the love

 

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापरक शिक्षा में दिया उल्लेखनीय योगदान

नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी की प्राचार्य को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापरक शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत द्वारा दून विवि सभागार में प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। बीते रोज दून विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में नई टिहरी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी को उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली एवं उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा द्वारा संयुक्त रूप से चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रो. डीपीएस भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एंव प्रत्यायन समिति बेंगलुरु की ओर से महाविद्यालय निरीक्षण में कॉलेज को सीजीपीए में बी ग्रेड प्रदान किया गया, जिसके कारण यह सम्मान मिला है। महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ रावत का अभार जताया है। डा.वीएस नेगी, डा.अरविन्द मोहन पैन्यूली, डा. प्रीतम, डा. सतेंद्र ढौंडियाल, डा.बीडीएस नेगी, डा. पुष्पा पंवार, रेखा, लक्ष्मण नेगी ने सम्मान मिलने पर खुशी जताई है।

Parvatanchal