प्रतिक्रिया: दाऊद की मौत की बात कभी स्वीकार नहीं करेगा पाकिस्तान, सुराक्षा विशेषज्ञों का मत

प्रतिक्रिया:  दाऊद की मौत की बात कभी स्वीकार नहीं करेगा पाकिस्तान, सुराक्षा विशेषज्ञों का मत
Spread the love

कराची। रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि अगर दाऊद इब्राहिम के मौत की खबर पाकिस्तान में सच है तब भी पाकिस्तान इसको कभी स्वीकार नहीं करेगा। रिटायर्ड कैप्टन विजय चक्रधर कहते हैं कि पाकिस्तान के लिए यह बहुत बड़ी दुविधा है कि वह दाऊद इब्राहिम की मौत को कभी भी पाकिस्तान में स्वीकार नहीं कर सकता। इसके पीछे उनका तर्क है कि पाकिस्तान ने इस बात को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्वीकार ही नहीं किया कि दाऊद इब्राहिम को उसने शरण दी है। अगर यह बात सच है कि दाऊद इब्राहिम की पाकिस्तान में हत्या कर दी जाती है तो पाकिस्तान उसको न तो कभी स्वीकार करेगा ना इसकी आधिकारिक पुष्टि करेगा। वह कहते हैं कि अगर इस तरीके की कोई बड़ी घटना हुई होगी तो निश्चित तौर पर पाकिस्तान साजिश करके अपने ही किसी आतंकी की हत्या करवा कर इस बड़ी घटना को दबाने की कोशिश भी करेगा।

Parvatanchal