सबक: पिता को महंगा पड़ गया नाबालिग बेटे को वाहन पकड़ाना, पुलिस ने काट दिया 38500 रुपए का चालान

सबक: पिता को महंगा पड़ गया नाबालिग बेटे को वाहन पकड़ाना, पुलिस ने काट दिया 38500 रुपए का चालान
Spread the love

 

चमोली। यहां अपने नाबालिग बेटे को वाहन देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने उक्त वाहन सीज कर 38,500 रुपये का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार, बीते रोज गोपेश्वर थाना पुलिस द्वारा चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जब वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश पंवार द्वारा वाहन संख्या यूके 07 बीएक्स 6950 को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि वाहन एक नाबालिग चला रहा था। इस पर पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालक के अभिभावक को थाने बुला कर नाबालिग को उनके सुपुर्द कर दिया गया तथा नाबालिग वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 38,500 रुपये का चालान कर वाहन को सीज कर दिया गया । अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दे।

Parvatanchal