असर: वन्य जीवों पर भी भारी पड़ने लगी है अतिवृष्टि, यहां बरसाती पानी से बने दल-दल में फंस गये गजराज

असर: वन्य जीवों पर भी भारी पड़ने लगी है अतिवृष्टि, यहां बरसाती पानी से बने दल-दल में फंस गये गजराज
Spread the love

 

हरिद्वार। भारी बारिश का असर अब वन्यजीवों पर भी पड़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर वन्यजीव भी अब अपनी जान बचाने को लेकर इंसानों के सहारे जी रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा आज बिजनौर जनपद में सामने आया है। यहां एक विशालकाय हाथी दलदल में फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर गजराज को बचाने के प्रयास किये गये।
गजराज के दलदल में फंसने की यह घटना बिजनौर के भागूवाला क्षेत्र की है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के जंगलों से सटे इस क्षेत्र में अक्सर जंगली गजराजों के झुंड चहलकदमी करते नजर आते हैं। आज यहां जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो उसी दौरान उन्होंने एक विशालकाय गजराज को दलदल में फंसा देखा। अंदेशा है कि शायद गजराज भोजन की तलाश में यहां पंहुचा हो। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीमों द्वारा मौके पर पहुंच कर गजराज को दलदल से निकालने के प्रयास किये जा रहे थे।

Parvatanchal