शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 03 मई 2023

मेष :
आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं या फिर उनके साथ खेल कूद में भी हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय बाद ऐसा समय बिताकर आपका तनाव कुछ कम होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लेट पहुंचते हैं तो बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों को मिलेजुले मनाफी की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काम से जुड़ी समस्या हो सकती है।
वृषभ :
व्यापारियों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी किसी लापरवाही के कारण भारी नुकसान संभव है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर अचानक काम का बोर्ड बढ़ने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बढ़ता हुआ बोझ आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करा सकता है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
मिथुन :
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। मुमकिन है आपको पहली ही नजर में प्यार हो जाए। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। जल्द ही आप अपना कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आप एक साथ कई कार्य निपटाने से बचें नहीं तो आपसे गलतियां हो सकती है। व्यापारियों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
कर्क :
वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। करियर से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा और आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापारियों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप जल्दबाजी में न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
सिंह :
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ भी कर सकते हैं। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
कन्या :
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। कुछ मेहमानों का आज घर आना हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।
तुला :
आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने खाली समय का पूरा आनंद उठाएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए भी आप कुछ जरूरी प्रयास करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको फिजूलखर्ची से दूर रहने की आवश्यकता है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक :
आपका जिद्दी स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जल्दबाजी में ऐसा कोई भी फैसला न लें जिससे भविष्य में आपको पछताना पड़े। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको काम से जुड़ी सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
धनु :
यदि कुछ समय से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आप दवाइयां लेने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। साथ ही आप अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार ही चलें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। ऐसे में इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
मकर :
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
कुंभ :
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। इसके अलावा अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। उनका खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दफ्तर में यदि आज आपका कोई काम अधूरा रहता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे। इसके अलावा आपको अनिद्रा की भी शिकायत हो सकती है।
मीन :
यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है और उनकी शादी में कोई बाधा आ रही है तो आज यह परेशानी दूर होगी। आपके घर में जल्द ही मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम ही करेंगे। दफ्तर में आप किसी कठिन कार्यों को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

