बेमौसम बरसात: मई माह में जले अलाव, मौसम ने तोड़ा 53 साल का रिकॉर्ड
नैनीताल/रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण मई के महीने में भी पहाड़ सर्दी से कांप रहे हैं। नैनीताल और रुद्रप्रयाग में पर्यटक और स्थानीय लोगों द्वारा सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। दिन में भी लोग अलाव जलाकर आग सेंक रहे हैं। वहीं नैनीताल में पहुंचे पर्यटक गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अपने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए। लोगों का कहना है कि इससे पहले 1971 में मौसम का ऐसा ही बदलाव देखा गया था। पहाड़ के अधिकांश जिलों में बीते 1 सप्ताह में या तो भारी बर्फबारी हुई है या फिर बारिश हो रही है जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।

