आक्रोश: कैंची धाम मंदिर समिति व भक्तों ने यूटूबर के खिलाफ खोला मोर्चा, गंदी बातें कहने का आरोप

आक्रोश: कैंची धाम मंदिर समिति व भक्तों ने यूटूबर के खिलाफ खोला मोर्चा, गंदी बातें कहने का आरोप
Spread the love

भवाली। कैंची धाम नीब करौली महाराज के नाम पर भक्तों व महिलाओं से गंदे शब्द कहने वाले यूटूबर के खिलाफ मंदिर समिति व स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने स्थानीय लोगों के साथ एकजुट होकर यूटूबर के खिलाफ महिला से मंदिर के नाम पर अपशब्द कहने पर नाराजगी व्यक्त की है। मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु ने कहा कि एक यूटूबर के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। अभी ऑडियो एक महिला से बात करते हुए आया है। मंदिर समिति के अनुसार, यूटूबर का मंदिर से कोई लेना देना नहीं है, वह मंदिर का नाम लेकर भक्तों से गंदी बात कर रहा है। कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोई भी यूटूबर द्वारा मंदिर के बारे में व यहां के बारे में बताने पर विश्वास ना करे। अगर किसी के पास और कोई इसके खिलाफ सबूत मिले तो मंदिर समिति को बताने का आग्रह किया। कहा महिला ने ऑडियो में कहा है कि गंदे शब्द कहे हैं। प्रशासन पुलिस से बात की जाएगी। यूटूबर पर मुकदमा हो इसके लिए कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने कहा कि एक यूटूबर बाबा का नाम लेकर अपने व्यूअर्स  बढ़ाने का काम कर रहा है। भक्तों से बात कर अपने झांसे में ले रहा है। प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा गया है। कहा कि मंदिर समिति कोई वीडियो नहीं बनाती। स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने कहा कि अगर अब यूटूबर दिखा तो जनता द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Parvatanchal