यूपी पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के घर के बाहर लगाया नोटिस, बेटे को कल पेश होने को कहा

यूपी पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के घर के बाहर लगाया नोटिस, बेटे को कल पेश होने को कहा
Spread the love

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के लखीमपुर खीरी स्थित आवास के बाहर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने उनके बेटे आशीष मिश्र को हिंसा के मामले में आठ अक्टूबर को पेश होने को कहा है।  लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा का मुद्दा अभी थमा नहीं है। गुरुवार को भी इस पर सियासत जारी है। एक ओर इस मामले में जहां न्यायिक जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। आज अखिलेश यादव ने पत्रकार रमन के परिजनों से मुलाकात की है। वहीं, पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र के बेटे को आठ अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

 

Parvatanchal