जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और टीचर की हत्या की

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और टीचर की हत्या की
Spread the love

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने गुरुवार सुबह श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक स्कूल में घुसकर गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक की मौत हो गई है।आतंकियों ने ईदगाह इलाके में स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इस वारदात को अंजाम दिया। आतंकियों ने स्कूल परिसर में दोनों शिक्षकों पर गोलियां बरसाईं। जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक महिला है, जिसकी पहचान सुपिंदर कौर के रूप में हुई है और स्कूल की प्रिंसिपल थीं। जबकि पुरुष शिक्षक की पहचान दीपक चंद के रूप में हुई है। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने हमले के पीछे पाकिस्तान की एजेंसियों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि ये हमले कश्मीरी मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश है और पाकिस्तान की एजेंसियों के निर्देश पर किए जा रहे हैं।

Parvatanchal