आश्वासन: शिक्षक संघों की मांगों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिलाया भरोसा

आश्वासन: शिक्षक संघों की मांगों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिलाया भरोसा
Spread the love
  देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शिक्षा निदेशालय में विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें डॉ रावत ने शिक्षक संघों की विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने ब्लॉक से लेकर निदेशालय तक के अधिकारियों को शिक्षकों की मांगों का निस्तारण अपने-अपने स्तर पर करने के निर्देश दिये। साथ ही नीतिगत मामलों को ही शासन स्तर पर भेजने को कहा। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षक संघों के साथ समय-समय पर बैठकर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जाय।

Parvatanchal