दरिंदा: शादी से इंकार किया तो दोस्त की पत्नी से लिया शर्मनाक बदला, 2 साल की बेटी का कर डाला रेप

दरिंदा: शादी से इंकार किया तो दोस्त की पत्नी से लिया शर्मनाक बदला, 2 साल की बेटी का कर डाला रेप
Spread the love

भरूच (आरएनएन)। गुजरात के भरूच जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी दोस्त की पत्नी से बदला लेने के लिए उसकी 2 साल की बेटी का रेप किया है। आरोपी की पहचान 28 साल के सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उस पर  पोक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अभी बच्ची सदमे में है।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र उसके पति का दोस्त है, जिसका उनके घर पर आना-जाना था।
सुरेंद्र महिला को पसंद करने लगा और अपने साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसके लिए महिला ने साफतौर पर मना कर दिया।
आरोप है कि इनकार का बदला लेने के लिए सुरेंद्र ने बच्ची के साथ गलत काम किया है।
पुलिस का कहना है कि वारदात के दिन बच्ची आंगन में खेल रही थी। तभी आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले गया और कमरे में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया।
बच्ची आरोपी को जानती थी, जिससे वह उसके साथ चली गई। पुलिस का कहना है कि बच्ची के निजी अंगों पर चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी को विशेष कोर्ट में पेश किया गया है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Parvatanchal