आस्था:  सम्भल क्षेत्र के रिठाली में निकली भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा

आस्था:  सम्भल क्षेत्र के रिठाली में निकली भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा
Spread the love

सम्भल(यूपी)। कल्कि नगरी सम्भल  क्षेत्र के ग्राम रिठाली में विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश जी महाराज एवं संकट मोचक श्री हनुमान जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। दिनांक 19 अक्टूबर, सोमवार को श्री शिव मंदिर रिठाली में  प्रात: 9 बजे हवन-पूजन के बाद‌ भगवान श्री गणेश जी महाराज एवं संकट मोचक श्री हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जायेगी। उसके बाद सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

श्री शिव मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार भागेश कुमार त्यागी ने बताया कि शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के दौरान माता -बहनों और युवाओं में भक्ति भाव तथा सनातन धर्म के प्रति बढ़ता हुआ प्रेम, श्रद्धा  और आस्था देखने को मिली। गांव की 51 माता-बहनों ने कलश धारण किये। शोभायात्रा से आगे चल रहे डीजे पर‌ चलाये गये भजनों-देवा ओ देवा गणपति देवा, वीर हनुमाना, अति बलवाना, दुनिया चले‌ ना श्री राम के बिना आदि भजनों तथा जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम पंडित राजवीर शर्मा जी के सानिध्य में हुआ।

शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा श्री शिव मंदिर रिठाली से प्रारम्भ होकर गांव के सभी मार्गों‌ पर गई जहां सभी श्रद्धालु भक्तों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया तथा श्री गणेश जी महाराज एवं श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन किये तथा प्रसाद लेकर पुण्य लाभ प्रात किया। भगवान‌ भोलेनाथ और इंद्र देवता की कृपा‌श से मौसम भी बड़ा सुहावना बना हुआ था।
शोभायात्रा से पूर्व श्री वंश गोपाल तीर्थ कल्कि धाम के महंत स्वामी भगवतप्रिय जी महाराज तथा‌ संत रामौतार पुरी जी ने भी भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्री जगदीश ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी, पत्रकार भागेश कुमार त्यागी, श्रीनिवास सिंह,   डा.सुरेश सैनी, नरेश ठाकुर, अरविंद कुमार, नवीन कुमार, विकास त्यागी, अक्स त्यागी, डा. सतपाल, सुमित सागर  तथा मयंक सागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।

Parvatanchal