अहम सूचना: मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के लिए 10 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं आवेदन

अहम सूचना: मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के लिए 10 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं आवेदन
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के तहत साहस, पराक्रम, मानवीय संवेदना तथा विषम परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य असाधारण साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जनपद से एक बालक या बालिका का चयन कर उसे सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। पात्र बच्चों के आवेदन एवं नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन की जा सकेगी।
उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय में ऐसे पात्र बच्चों की पहचान कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका आवेदन ऑनलाइन कराएं।
आवेदन के लिए विद्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड के ऑनलाइन पोर्टल wecd.uk.gov.in पर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Parvatanchal