हादसा: तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर की टक्कर,से दो बाइक र्सवार युवकों की मौत, मुकदमा दर्ज़
हरिद्वार(आरएनएस)। पदार्था में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक आशीष की मां की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार हादसा चार दिन पहले पदार्था के पास हुआ था। तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार आशीष और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक आशीष की मां कुंता पत्नी स्व. ऋषि निवासी नसीरपुर कला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।इसी दौरान उसने बाइक में टक्कर मार दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत के मामले में मृतक आशीष की मां की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

