दुखद: देर रात को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, एक घायल

दुखद: देर रात को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, एक घायल
Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  विगत देर रात बसुकेदार के छेनागाड से घंगासू की ओर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।सोमवार देर रात हुई घटना का पता तब चला जब मंगलवार सुबह घंगासू से सवारी वाहन से आ रही महिला ने खाई में गिरे वाहन को देखा। उन्होंने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकाला। हादसे में मोहन सिंह (65), विनोद सिंह (42) दोनों मथ्या निवासी की मौत हो गई। जबकि घायल वाहन चालक रोहित निवासी मथ्या गांव को 108 की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गुप्तकाशी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शवों काे पोर्स्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

Parvatanchal