बड़ी ख़बर: चमोली जिले में घास काटने जंगल गई दो महिलाओं को भालू ने मार डाला, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

बड़ी ख़बर: चमोली जिले में घास काटने जंगल गई दो महिलाओं को भालू ने मार डाला, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
Spread the love

चमोली(आरएनएस)।  विकासखंड पोखरी के सिदेली गांव में भालू के हमले में घायल हुई दूसरी महिला लक्ष्मी देवी (42) की भी उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय श्रीनगर में मौत हो गई। इससे पहले हमले में गंभीर रूप से घायल विमला देवी (55) की सीएचसी पोखरी लाते समय ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सिदेली गांव निवासी विमला देवी और लक्ष्मी देवी घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान भालू ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में विमला देवी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और सीएचसी पोखरी लाते समय उनकी मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया था।

Parvatanchal