प्रताड़ना: महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप, जांच शुरू

प्रताड़ना: महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप, जांच शुरू
Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 22 जून 2020 को मुस्लिम रीति-रिवाज से मुजम्मिल के साथ हुआ था। उसी दिन उसकी बहन शादमा का निकाह भी उसके देवर के भाई से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद पति का एक अन्य महिला के संपर्क रहने लगा। विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष ने कथित रूप से ₹10 लाख दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन शादमा को भी ससुराल में प्रताड़ित किया गया और जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद उचित उपचार न मिलने से 16 अप्रैल 2021 को उसकी मृत्यु हो गई। बाद में एक बच्ची की भी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसने भी एक नवजात पुत्र को जन्म के तुरंत बाद खो दिया। समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई और बहन की बेटी को गोद लेकर उसका पालन-पोषण किया, लेकिन कथित उत्पीड़न फिर शुरू हो गया। आरोप है कि 15 नवंबर 2024 को पति उसे दोनों बच्चों सहित मायके छोड़ गया और साथ रखने से इनकार कर दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Parvatanchal