शिकंजा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 17 बाइकें बरामद  

शिकंजा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 17 बाइकें बरामद  
Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी कीके 17 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर एक खंडहर में छिपाकर रखते थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने गंगनहर कोतवाली में दर्ज वाहन चोरी के चार मुकदमों की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़, चार युवकों पर केस
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कार सवार युवक के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र के मिरगपुर निवासी नीरज चौधरी ने बुधवार की शाम तहरीर देकर बताया कि 26 जुलाई की रात वह अपनी गाड़ी से किसी कार्य से डंढेरा की ओर जा रहा था।
बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित
उधर, कांवड़ यात्रा के दौरान दरियापुर के पास एक बाइक की साइड लगने से कांवड़ियों का गंगाजल खंडित हो गया। इससे नाराज कांवड़ियों ने बाइक पर डंडों से तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने नया गंगाजल मंगवाकर कांवड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। हरियाणा निवासी अंशु और भीष्म अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। भगवानपुर बाईपास स्थित दरियापुर के पास अचानक एक मोटरसाइकिल की साइड लगने से उनकी कांवड़ का जल खंडित हो गया। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने बाइक पर डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

Parvatanchal