शिकंजा: टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, दोनों पर पहले से दर्ज़ हैं मुकदमे

शिकंजा: टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, दोनों पर पहले से दर्ज़ हैं मुकदमे
Spread the love

चम्पावत(आरएनएस)।   टनकपुर पुलिस ने 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों का दबोचा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया है। दोनों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। टनकपुर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को हिरासत में लिया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि सीओ निहारिका सेमवाल के निर्देशन में कोतवाल चेतन रावत ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टनकपुर पुलिस टीम ने मनिहारगोठ रोड, ग्रिप कैंप के पास 23 वर्षीय विशाल मिश्रा निवासी मछली गली टनकपुर के कब्जे से 4.70 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा हनुमान मंदिर पार्किंग के पास से 25 वर्षीय सुधीर शर्मा निवासी वार्ड चार, टनकपुर के पास से 3.76 ग्राम स्मैक बरामद की। एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस और अन्य अपराध में लिप्त होने पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में एसाई जितेंद्र बिष्ट व संदीप पिलख्वाल, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, प्रकाश सिंह, घनश्याम और हितेंद्र वर्मा शामिल रहे।

Parvatanchal