सनसनी: होम स्टे में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, साथ में ठहरा युवक भी मिला बेसुध

सनसनी: होम स्टे में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, साथ में ठहरा युवक भी मिला बेसुध
Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मियांवाला स्थित एक होम स्टे में सोमवार को 40 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक बेसुध अवस्था में मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी का प्रेमेंद्र के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसी संबंध को लेकर तीन दिन पहले प्रेमेंद्र की पत्नी उनके घर पहुंची थी और हंगामा किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रेमेंद्र ने सुनियोजित साजिश के तहत 13 जुलाई को उसकी पत्नी को मियांवाला स्थित एक होम स्टे में बुलाया, जहां उसे जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमेंद्र के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमेंद्र ने ही विवाहिता को जहर दिए जाने की सूचना दी थी। आरोपी भी विवाहित है और दोनों के बच्चे हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। प्रथम दृष्टया विवाहिता को जहरीला पदार्थ दिए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने स्वयं भी जहर खाया या कोई अन्य पदार्थ सेवन किया, इसका खुलासा चिकित्सकीय रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

Parvatanchal