दबंगई: सड़क पर शराब पीने से टोका तो कर दिया हमला, युवक के सिर में लगाने पड़े 22 टांके

दबंगई: सड़क पर शराब पीने से टोका तो कर दिया हमला, युवक के सिर में लगाने पड़े 22 टांके
Spread the love

देहरादून।  सड़क पर खुलेआम शराब पीने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में धुत आरोपियों ने युवक पर बीयर की बोतल, ईंट और लोहे की मेज से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसके सिर में 22 टांके आए हैं। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि अजबपुर स्थित मस्जिद वाली गली के रहने वाले जुहैब अहमद ने तहरीर दी। बताया कि बीते 12 जून की रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त दीपक राजपूत के साथ नौका के पास एक रेस्टोरेंट में खाना खाने रुका था। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे आदित्य शर्मा अपने पांच अन्य साथियों के साथ खड़े होकर शराब पी रहा था। जुहैब का आरोप है कि जब उसने आदित्य को वहां सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से टोका तो वे लोग भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने जुहैब पर हमला बोल दिया। इसी बीच किसी ने उसके सिर पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। वहीं अन्य युवकों ने मेज और ईंटों से भी वार किए। आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर जुहैब की जान बचाई। उसे लहूलुहान हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। एसओ नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

Parvatanchal