शिकंजा: 35 लाख के नशीले कैप्सूल की तस्करी में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

शिकंजा: 35 लाख के नशीले कैप्सूल की तस्करी में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।  एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्री सिद्धबली फार्मा स्टोर का संचालक सचिन मनिहाल है। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के जनकपुरी का निवासी है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते 11 मई को हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुजफ्फरनगर स्थित श्री सिद्धबली फार्मा स्टोर की संलिप्तता सामने आई। पता लगा कि आरोपी सचिन मनिहाल विभिन्न दवा कंपनियों से प्रतिबंधित कैप्सूल मंगाकर देहरादून और हरिद्वार में सक्रिय अपने गुर्गों के जरिए सप्लाई करता था। जनवरी से मई 2026 के बीच मात्र पांच महीने में उसने एक ही कंपनी से करीब 35 लाख रुपये के ट्रामाडोल कैप्सूल खरीदे थे। इन दवाओं को वह तय कीमत से अधिक दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। पुलिस अब आरोपी की अवैध संपत्तियों और उससे नशीली दवा खरीदने वालों की जांच कर रही है।

Parvatanchal