आस्था: भगवान महावीर की पालकी यात्रा में टीएमयू परिवार की आस्थामय डुबकी
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के संग हुआ, जिसमें कुलाधिपति परिवार- श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन, सुश्री नंदिनी जैन समेत रंग-बिरंगे परिधानों में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं, शिक्षकों आदि ने भाग लिया। जन्मोत्सव का शुभारम्भ महावीर भगवान जयन्ती की पूर्व संध्या पर वर्धमान वंदना से हुआ, जबकि जिनालय से विधि-विधान पूर्वक प्रातः काल भगवान महावीर की पालकी यात्रा पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ कैंपस में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के संग नृत्य करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एडमिन ब्लॉक में कुलाधिपति परिवार के संग-संग शिक्षकों ने श्रीजी की सामूहिक आरती की, जिसके बाद श्रीजी की शोभायात्रा को रिद्धि-सिद्धि भवन लाया गया। जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं के लिए गन्ने के रस और शिकंजी की व्यवस्था थी।

रिद्धि-सिद्धि भवन में श्रीजी का अभिषेक और शांति धारा का परम सौभाग्य कुलाधिपति परिवार, कुलपति, फैकल्टीज़ और श्रावक-श्राविकाओं को प्राप्त हुआ। दूसरी ओर शाम के समय पालना झुलाया गया एवम् 1008 दीपों से महाआरती हुई, जिसमें पालना झुलाने का सौभाग्य कुलाधिपति परिवार को मिला। पालकी यात्रा के दौरान भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और त्याग के संदेश गूंजते रहे। पालकी यात्रा में डॉ. रवि जैन, प्रो. विपिन जैन, डॉ. विपिन जैन, डॉ. कल्पना जैन, डॉ. आशीष सिंघई, डॉ. विभोर जैन, श्री मनोज जैन, डॉ. पवन जैन, डॉ. करुणा जैन, श्रीमती नीलिमा जैन, डॉ. अर्चना जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, श्रीमती अंजलि सिंघई, श्री संजय जैन, श्री आदित्य जैन के अलावा सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

