हैवानियत: मजदूरी के छ: हजार रुपए मांगे तो गुस्साए ठेकेदारों ने पीट पीट कर उतार दिया मौत के घाट
मजदूर द्वारा पेंटिंग करने के रुपये मांगने पर हुई शर्मनाक घटना
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मजदूरी के 6 हजार रुपए मांग लिए थे। इससे नाराज होकर ठेकेदारों ने उसको लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वो कहने लगा कि मैंने तो अपने हक के रुपए मांगे हैं। इस पर गुस्से में आकर उसे ज्यादा पीटा गया। इस दौरान उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुझियारी जोगीपुर गांव के राम कैलाश (45) पेंटिंग का काम करता था। परिवार में 3 बेटियां पूनम, सोना और किरण हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। उनके 2 बेटे सूरज और सुरजीत हैं। राम कैलाश मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे।
चार महीने पहले गांव के रोहित और मोहित पुत्रगण दौलत बिंद राम कैलाश को नागपुर में पेंटिंग का काम करने के लिए ले गए थे। इस काम की मजदूरी के 6000 रुपए बकाया थे। सोमवार को जब राम कैलाश ने अपनी बकाया मजदूरी मांगी, तो दोनों ठेकेदारों ने ने लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। इस हमले में राम कैलाश की मौत हो गई।
सरेआम लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। खबर पाकर मऊआइमा थाने की पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

