निराशा: मोबाइल यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, कंपनियां फिर बढ़ा सकती हैं 12 प्रतिशत तक दाम, जानें कब से….

निराशा: मोबाइल यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, कंपनियां फिर बढ़ा सकती हैं 12 प्रतिशत तक दाम, जानें कब से….
Spread the love

नई दिल्ली। देश में करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां इस साल के अंत तक अपने टैरिफ प्लान्स में 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्री के विश्लेषकों और अधिकारियों का मानना है कि मई महीने में सक्रिय यूजर्स की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि ने कंपनियों को एक और मूल्य वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया है।
क्यों बढ़ेंगी कीमतें?
टेलीकॉम सेक्टर में पिछले पांच महीनों से लगातार नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। अकेले मई महीने में 74 लाख नए एक्टिव यूजर्स जुड़े, जिससे कुल आंकड़ा लगभग 1.08 अरब तक पहुंच गया। यह पिछले 29 महीनों में सबसे बड़ा उछाल है। बाजार की दो सबसे बड़ी कंपनियों, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल, ने इस वृद्धि में बड़ी भूमिका निभाई। जियो ने मई में 55 लाख नए एक्टिव यूजर्स जोड़े, जबकि एयरटेल के साथ 13 लाख नए ग्राहक जुड़े। विश्लेषकों का मानना है कि ग्राहकों की इसी बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनियां टैरिफ बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं।
हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने आगाह भी किया है। उनका कहना है कि जुलाई 2024 में ही बेसिक प्लान की कीमतों में 11 से 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, ऐसे में दोबारा कीमतें बढ़ाना एक जोखिम भरा कदम हो सकता है।
महंगे होंगे मिड और अपर-एंड प्लान
विश्लेषकों के अनुसार, इस बार की मूल्य वृद्धि सभी यूजर्स पर एक समान असर नहीं डालेगी। कंपनियों का मुख्य निशाना मिड और अपर-लेवल के प्लान्स हो सकते हैं। बेसिक प्लान की कीमतों में पहले ही काफी इजाफा हो चुका है, जिससे निम्न-आय वर्ग के यूजर्स पर दबाव बढ़ा है। इसलिए, कंपनियां अब उन यूजर्स पर फोकस कर सकती हैं जो अधिक डेटा और बेहतर सेवाओं के लिए ज्यादा भुगतान करने में सक्षम हैं।
इसके अलावा, ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का मानना है कि वोडाफोन आइडिया (ङ्कद्ब) के लगातार घटते ग्राहक आधार का सीधा फायदा जियो और एयरटेल को मिल रहा है। इससे बाजार में उनकी पकड़ मजबूत हुई है और वे आसानी से टैरिफ में बदलाव करके अपना मुनाफा बढ़ा सकती हैं।

Parvatanchal