हादसा: लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, चालक की मौत
रुड़की(आरएनएस)। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह कार चालक 35 वर्षीय रामू पुत्र विश्वनाथ निवासी जिला बेगमपुर, बिहार अपने साथी के साथ कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर एक कॉलेज के पास कार आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक रामू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बस की चपेट से बाइक सवार ठेकेदार और श्रमिक की मौत
दूसरी ओर, हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार और एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल निजी कंपनी के बस चालक को हिरासत में ले लिया।

