हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौके पर ही मौत,चार लोग घायल
चमोली। सोमवार देर रात जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन के दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि एक ऑल्टो कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग सामान्य रूप से घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंच गए थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी बताये जा रहे हैं।

