दुखद: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर ने ले ली तीन बाइक सवारों की जान, मृतकों में दंपति व उनकी बच्ची शामिल

दुखद: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर ने ले ली तीन बाइक सवारों की जान, मृतकों में दंपति व उनकी बच्ची शामिल
Spread the love

 

दूसरी बच्ची को आईं हल्की चोटें

रुड़की। पुरकाजी,उप्र से घर वापस लौट रहे एक बाइक सवार दंपति को  मंगलवार सुबह  ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। मौके  पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियां भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर ही जान चली गई।  घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवारजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया  कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Parvatanchal